कन्नौद के दो स्वास्थ्य कर्मी सहित जिले में 6 नए पॉजिटिव

Amaltas

आज आए पॉजिटिव मरीजों में बरोठा क्षेत्र के पटाड़ी के दो और बालाजी नगर का एक, और कन्नौद के 3
आज कुल रिपोर्ट आई 110, इनमें 102
निगेटिव…
  2 सैंपल रिपोर्ट पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट..
153 सैंपल रिपोर्ट आना शेष…

देवास। कोरोनावायरस ने अब जिले के कन्नौद में भी दस्तक दे दी है। यहां के 2 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं, वहीं नेपाल से आई एक युवती जिसे क्वॉरेंटाइन में रखा गया था उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस तरह कन्नौद में कुल 3 पॉजिटिव मरीज पाए गए। कन्नौद के 3 पॉजिटिव मरीज सहित जिले में आज कुल 6 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए। आज आई 110 रिपोर्टों में 102 सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है, जबकि दो सैंपल रिपोर्ट पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट की गई हैं।

आपको बता दें देवास जिले में कोरोना का संक्रमण ग्रामीण क्षेत्रों में ना के बराबर था। कन्नौद में यह पहला मौका है जब कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कन्नौद में जो मरीज संक्रमित पाए गए हैं उनमें दो स्वास्थ्य कर्मी हैं, तथा एक युवती नेपाल से आई हुई थी जिसे क्वॉरेंटाइन में रखा गया था उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बरोठा क्षेत्र के ग्राम पटाड़ी में 2 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए हैं, वही देवास के बालाजी नगर का एक मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाया गया है।

आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीजों की जानकारी-
01-पता-सिविल अस्पताल कन्नौद ,देवास- F-36 वर्ष
02-पता-सिविल अस्पताल कन्नौद ,देवास- F-38 वर्ष
03-पता- कन्नौद ,देवास- F-23 वर्ष
04-पता-पटाड़ी ,बरोठा देवास- F-35 वर्ष
05-पता-पटाड़ी ,बरोठा देवास- F-15 वर्ष
06-पता-बालाजी नगर, देवास- M-50 वर्ष

आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -110
अब तक  देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज  – 72
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 29

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks