भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे सोनकच्छ

Amaltas

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय भोपाल से इंदौर लौटते समय मंगलवार शाम को सोनकच्छ पहुंचे। इस दौरान स्थानीय हाईवे पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश पाटीदार, किसान नेता विजेंद्र सिंह मनासा, भवर सिंह बिसाखेड़ी, लोकेंद्र सिंह मनासा, जीवन सिंह गुर्जर, गुलाब सिंह नागदिया, शशांक सांवलिया आदि ने विजयवर्गीय का स्वागत किया।

\"\"


इधर विजयवर्गीय के सोनकच्छ आगमन पर स्वागत सत्कार के पश्चात भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महेश पाटीदार द्वारा किसानों के संदर्भ में गेहूं की संपूर्ण खरीदी करने, मुआवजा देने के साथ-साथ, प्याज का निर्यात शुरू किए जाने के संदर्भ में सरकार तक बात पहुंचाने का आग्रह किया। वही आगामी समय में जिले की हाटपिपल्या सीट से होने वाले उपचुनाव पर चर्चा करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा विजयवर्गीय को विस्तार पूर्वक जातिगत समीकरणों से अवगत कराया गया। लगभग एक घंटा सोनकच्छ में रुकने के बाद विजयवर्गीय इंदौर के लिए रवाना हो गए।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks