…और फिर शुरू हुआ बड़े कांटे पर तोल

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। स्थानीय हाईवे पर स्थित भुनेश्वरी वेयर हाउस पर पर्याप्त जगह ना होने से बार-बार खरीदी प्रभावित हो रही थी। मंगलवार को धीमी गति से चलती खरीदी से आक्रोशित किसान स्थानीय हाईवे पर धरना देकर बैठ गए थे। जिसके बाद प्रशासन की समझाइश पर धरना खत्म करते हुए किसानों द्वारा सख्त लहजे में कहा गया था कि व्यवस्था नहीं सुधरी तो अनिश्चितकालीन धरना देंगे। वहीं बुधवार को भुनेश्वरी वेयरहाउस पर चल रही खरीदी को गति देने के लिए एवं किसानों की समस्या हल करने के लिए एक बार पुन: मंडी प्रांगण में बड़ा तोल कांटा (इलेक्ट्रॉनिक कांटा) शुरू किया गया।

Rai Singh Sendhav
\"\"

लेक्ट्रॉनिक कांटा चालू करवाने में विधायक के प्रयास की चर्चा

मंगलवार स्थानीय हाईवे पर धरने पर बैठे किसान प्रशासनिक व्यवस्थाओं से हताहत हो चुके थे। उनका कहना था कि आला अधिकारी भी हमारी परेशानियों से अवगत है लेकिन कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए जा रहा है। विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि भुनेश्वरी वेयर हाउस खरीदी केंद्र पर आ रही परेशानियों से किसानों ने विधायक सज्जन सिंह वर्मा को अवगत करवाया था। जिसके बाद वर्मा द्वारा जिला अधिकारियों से चर्चा कर पुनः मंडी प्रांगण में बड़ा तोलकाता शुरू कराया गया। इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर तोल शुरू होने से भुनेश्वरी वेयरहाउस पर अपनी उपज बेचने आए किसान जो हाइवे पर लंबी कतार लगाए खड़े हैं को जल्द ही बड़ी राहत मिलने लगेगी।

दूसरी बार शुरू हुआ इलेक्ट्रॉनिक कांटा – 
बीते शनिवार को विधायक वर्मा के निर्देश पर जिला अधिकारियों द्वारा विपणन सेवा सहकारी संस्था को बड़े तोल कांटे पर तौल कराने के लिए निर्देशित करते हुए तोल प्रारंभ कराया गया था। लेकिन शनिवार को महज 29 ट्रालियों का मालतोल कर इस कांटे पर तोल बंद कर दिया गया। जिसके बाद मंगलवार को मंडी प्रांगण में 9 छोटे तोल कांटे लगाकर संस्था द्वारा खरीदी की जा रही है। वहीं अब एक बार फिर स्थानीय हाईवे पर स्थित भुनेश्वरी वेयरहाउस पर चल रही अव्यवस्थाओं को दूर करने एवं किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पुनः मंडी प्रांगण स्थित बड़े तोल कांटे  (इलेक्ट्रॉनिक तोल कांटा) पर तोल शुरू किया गया है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks