आज आया एक नया पॉजिटिव...
आज कुल रिपोर्ट आई 55, इनमें 45
निगेटिव…
अस्पताल में भर्ती मरीजों की 8 रिपीट सैंपल रिपोर्ट नेगेटिव आई है…
एक सैंपल रिपोर्ट पैथोलॉजी द्वारा रिजेक्ट..
देवास। देवास के अलग-अलग हिस्सों में अब कोरोना अपने पैर पसार रहा है। हालांकि आज आई 55 सैंपल रिपोर्ट में से सिर्फ एक मरीज पॉजिटिव आया है। लेकिन आज गवली मोहल्ले में रहने वाला 60 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना की चपेट में आया है। इस तरह अब शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोनावायरस पॉजिटिव मिल रहे हैं। अभी 106 सैंपल रिपोर्ट आना बाकी है।

आज प्राप्त सैम्पल रिपोर्ट में पॉजिटिव मरीज की जानकारी-
01-पता-गवली मोहल्ला ,देवास- M-60 वर्ष
आज की स्थिति
देवास में अबतक कुल पॉजिटिव मरीज -104
अब तक देवास में हुई मौत -9
अब तक स्वस्थ हुए मरीज – 72
वर्तमान में एक्टिव मरीज- 23
