सोनकच्छ तहसील की 8 रिपोर्ट आई सभी नेगेटिव

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। स्वास्थ्य विभाग सोनकच्छ से प्राप्त जानकारी अनुसार वायरस कोविड-19 से संक्रमण की पुष्टि करने हेतु भेजी गई जांचों में से सोनकच्छ तहसील में  सोनकच्छ से 3,  सांंवेर से 1, जामोदी से 1, मिर्जापुर से 1, अगेरा से 1, बैराखेड़ी से 1 कुल 8 रिपोर्ट आई। जो सभी नेगेटिव है। वहीं पीपलरावां के 4 सैंपल व सोनकच्छ से 5 सैपल की कुल 9 रिपोर्ट आना अभी शेष है। जिसके बाद आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इसके अतिरिक्त आज कोई भी सैंपल कोविड-19 की जांच हेतु नहीं भेजा गया। साथ ही टोकखुर्द तहसील के गांव संवरसी व रनायलकला से भेजी गई दो रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
वहीं स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैयार किये गए फीवर क्लीनिक पर मंगलवार को 19 मरीजों का उपचार कर घर लौटाया गया। बीएमओ आदर्श ननेरिया द्वारा बताया गया कि इन मरीजों में कोविड-19 को लेकर कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए गए इसलिए उपचार कर इन्हें घर लौटा दिया गया।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

1 thought on “सोनकच्छ तहसील की 8 रिपोर्ट आई सभी नेगेटिव”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks