संस्था जन साहस ने इटावा क्षेत्र की हिना पैलेस कॉलोनी में 42 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन…

Amaltas

लॉक डाउन 4 के बाद अब अनलॉक 1.0 में भी जारी है सेवाकार्य…
संस्था जन साहस लॉक डाउन के बाद से ही लगातार जरूरतमंदों को पहुंचा रही है राशन…
देवास। पिछले दो माह से लगे लाक डाउन के चलते शहर के कई गरीब परिवारों के सामने  भोजन और राशन की दिक्कत से निजात दिलाने के लिए देवास की कई सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं। देवास में कोई संस्था सूखा राशन बांट रही है तो कोई भोजन के पैकेट। पुलिस विभाग की सब इंस्पेक्टर लीला सोलंकी शहर की संस्थाओं के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक राशन और भोजन पहुंचाने में आम भूमिका अदा कर रही हैं।
संस्थाओं के साथ के चलते देवास की जनता कोरोना संक्रमण से ना सिर्फ लड़ने बल्कि जीतने के लिए मैदान में डटी है।

\"\"


इसी क्रम में आज संस्था जन साहस ने इटावा क्षेत्र के हिना पैलेस कॉलोनी मैं 42 परिवारों को सूखे राशन का वितरण किया।

\"\"


इस दौरान श्रीमती सोलंकी के साथ आरक्षक नूरजहां ने मौके पर रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए पूरी व्यवस्था की कमान संभाली। यहां जरूरतमंद परिवारों को राशन दिए जाने के साथ कोरोना से लड़ने और जीतने के लिए समझाइश दी गई।

संपादक

Latest Posts

1 thought on “संस्था जन साहस ने इटावा क्षेत्र की हिना पैलेस कॉलोनी में 42 जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन…”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks