68 वे दिन मानव सेवा की पूर्णाहुति

Rai Singh Sendhav

देवास। दिनांक 25 मार्च से लॉक डाउन की शुरुआत से ही थाना बीएनपी द्वारा लगातार भोजन के पैकेट तैयार कर मक्सी बाईपास पर विभिन्न राज्यों से जा रहे मजदूरों और थाना क्षेत्र की गरीब बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जा रहे थे दिनांक 25 मार्च को इस सेवा कार्य की शुरुआत पुलिस अधीक्षक देवास श्रीमती कृष्णावेणी देसावतू के कर कमलों से एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह राठौर, उप पुलिस अधीक्षक श्री किरण शर्मा एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति मैं हुई!

\"\"

मक्सी बाईपास पर स्थित सिद्धिविनायक रेस्टोरेंट के परिसर मैं भोजन बनाने की व्यवस्था की गई और भोजन बनाकर वितरित करने का यह क्रम अनवरत जारी रहा बाईपास से पलायन कर रहे हजारों लोगों को देर रात तक भोजन उपलब्ध कराया गया थाना क्षेत्र की मजदूर बस्तियों मैं लॉक डाउन की वजह से लोग काम पर नहीं जा पा रहे थे मज़दूर बस्तियों से 300 परिवारों को चिन्हित किया गया और उन परिवारों के बारह सौ सदस्यों को प्रतिदिन भोजन के पैकेट विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ टीम बीएनपी के द्वारा उनके घरों पर जा कर दिए गए पिछले 68 दिनों में 120 क्विंटल गेहूं 20 क्विंटल चावल 128 तेल के डिब्बे 40 क्विंटल आलू सब्जियां मसाले आदि सामग्रियों का उपयोग कर 130 गैस सिलेंडरों से लगभग डेढ़ लाख भोजन के पैकेट तैयार कर जरूरतमंद लोगों में वितरित किए गए !

\"\"

सेवा के इस अनुक्रम में क्षेत्र के किसानों, उद्योगपतियों, व्यापारियों और आम लोगों के साथ ही पुलिस अधिकारियों और थाना बीएनपी के पुलिस कर्मचारियों ने यथासंभव स्वैच्छिक सहयोग किया! आज अंतिम दिन थाना प्रभारी बीएनपी तारेश कुमार सोनी के ससुर पूर्व पुलिस अधिकारी श्री अशोक कुमार अवधिया की स्मृति में पूड़ी सब्जी और खोपरा पाक की मिठाई बनाई गई! संपूर्ण सेवा कार्य में थाना क्षेत्र की मज़दूर बस्तियों की महिलाओं एवं हलवाई संदीप कपाला और संजय ने खाना बनाने में विशेष सहयोग किया !आज अंतिम दिन दिनांक 31.5 .2020 को सहयोगी महिलाओं को साड़ियां वितरित की गई मानव सेवा के इस महायज्ञ में सिद्धिविनायक रेस्टोरेंट के संचालक श्याम गौड़ थाना बीएनपी के सहायक उप निरीक्षक जफर खान ,आर के शर्मा ,आरक्षक शिव गुर्जर ,आरक्षक महेंद्र राव और पुलिस सहयोगी धर्मेंद्र सिंह बेस, देवेंद्र शर्मा ,चिंटू मुकाती ,चेतन अवस्थी, राहुल मालवीय ,अजय बराडिया ,धर्मेंद्र चौहान ,देवेंद्र चतुर्वेदी, पवन चौहान ,सुमेर सिंह का सराहनीय योगदान रहा

\"\"

संपादक

+ posts

1 thought on “68 वे दिन मानव सेवा की पूर्णाहुति”

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks