कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो युवक घायल

भोपाल रोड पर साइंस कॉलेज के सामने हुआ एक्सीडेंट

Rai Singh Sendhav
\"\"


देवास। सोमवार की रात करीब 9:30 बजे भोपाल रोड पर साइंस कॉलेज के सामने एक अल्टो कार ने सामने से आ रही एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक्टिवा सवार दोनों युवक बुरी तरह जख्मी हुए हैं वहीं कार में सवार एक महिला और पुरुष को भी चोट आई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के बाद वहां मौजूद दो पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से मौके पर बड़ा हंगामा होते-होते टल गया।

\"\"


आपको बता दें सोमवार की रात करीब 9:30 बजे सोनकच्छ से देवास की तरफ आ रही मारुति अल्टो क्रमांक MP41-CA-1292 के चालक ने अपने वाहन को रॉन्ग साइड और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक्सीडेंट कर दिया। इस दुर्घटना में एक्टिवा में सवार इटावा में रहने वाला पंकज मोदी और कबीट कॉलोनी निवासी मनोज परिहार घायल हुआ। जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। बीएनपी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।

संपादक

+ posts

1 thought on “कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो युवक घायल”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks