अब सोनकच्छ में गुस्साए किसानों ने किया हाईवे जाम

प्रशासनिक अधिकारियों की समझाइश के बाद खोला गया रास्ता

Rai Singh Sendhav
\"\"

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। किसान हित में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सभी दावे जमीनी स्तर पर खोखले साबित हो रहे हैं। बीते समय में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जहां किसान के खेत की मिट्टी तक खरीदने की बात अपने उद्बोधन में कह चुके हैं वही वास्तविकता में मिट्टी तो दूर किसान अपनी खरे पसीने से पैदा की उपज बेचने के लिए भी लगातार संघर्ष करता नजर आ रहा है। प्रदेश में मुख्यमंत्री की ताकत रहे किसान अब हताश होकर बिखरने लगे है। 
शासन द्वारा विभिन्न खरीदी केंद्रों पर इन दिनों समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है। कई खरीदी केंद्रों पर कभी हम्मालों की समस्या, कभी वेयरहाउस में पर्याप्त जगह ना होना, कभी तोल कांटे की समस्या आदि समस्याओं से केंद्रों पर बार-बार खरीदी प्रभावित हो रही है। कई किसान खरीदी केंद्रों पर बीते छह सात दिनों से अपने वाहनों में उपज लिए हाईवे पर ही रात काटने को मजबूर हो गए।

\"\"

सोनकच्छ में हाइवे जाम –
दौलतपुर सोसाइटी द्वारा स्थानीय हाईवे पर स्थित भुनेश्वरी वेयरहाउस पर समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी जारी है। जहां वेयरहाउस में पर्याप्त जगह नहीं होने से बार-बार खरीदी प्रभावित होती है। वही कई किसान पिछले छह-सात दिनों से अपने वाहनों को लेकर हाईवे पर रातें गुजार कर अपनी उपज बेचने की बाट जोह रहे हैं। वही वेयरहाउस में लगे दो छोटे कांटों पर सुबह से अभी तक एक एक ट्राली तोले जाने पर किसान भड़क उठे। और मंगलवार दोपहर 2:25 पर अपना आपा खोकर रोड पर धरना देने के लिए आ बैठे।

\"\"

तहसीलदार पहुंचे मौके पर – 
मंगलवार दोपहर स्थानीय हाईवे पर स्थित भुनेश्वरी वेयर हाउस दौलतपुर संस्था द्वारा समर्थन मूल्य पर की जाई जा रही खरीदी में समय पर तोल नहीं होने से नाराज किसानों ने हाईवे जाम कर दिया। हाईवे के जाम होने के ठीक 20 से 25 मिनट बाद तहसीलदार जी एस पटेल नायब तहसीलदार सुनील पीडियार, राजस्व निरीक्षक राजभान सिंह कुशवाह एएसआई सचिन सोनगरा पुलिस दलबल के साथ मौके पहुंचे।जहां मौजूद किसानों ने तहसीलदार को बताया कि सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक मात्र 2 ट्राली मालतोल आ गया। ऐसे कब तक हम यहां पड़े रहेंगे। हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही। बेमौसम बारिश आ रही है बारिश के दौरान बार-बार फसल बचाने की कोशिश करते-करते कब तक रोड पर रात गुजारेंगे। इस दौरान तहसीलदार कहते रहे की हमारी पूरी कोशिश है आप की व्यवस्थाएं करें। आपके संज्ञान में हो तो भंडारण हेतु जगह बता दीजिए। इस विषय में हमारी हमारा उच्चाधिकारियों से लगातार चर्चा जारी है। हम प्रयास कर रहे हैं। इधर तहसीलदार की समझाइश के बाद मौके पर मौजूद किसान धरने पर से हटे। इस बीच लगभग आधे घंटे तक हाईवे बंद रहा।

\"\"

शाम 6:00 बजे तक का दिया समय – 
मौके पर उपस्थित किसानों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा गया हमें कई बार आश्वासन दे दिया गया लेकिन हमारी समस्याएं जस की तस है अगर आज शाम 6:00 बजे तक अगर हमारी व्यवस्था नहीं की गई तो हम अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks