नींद का झोखा आने से महिला चलती बाईक से गिरी

गंभीर हालत में इंदौर रैफर, इलाज जारी

Rai Singh Sendhav

सोनकच्छ, (संदीप गुप्ता)। इंदौर -भोपाल हाईवे पर शुक्रवार सुबह 8 बजे रिवांचल ढाबे के पास एक महिला के मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसका ईलाज इंदौर के निजी अस्पताल में चल रहा है।

\"\"

महिला के पति गजेंद्र सिंह के अनुसार वह पीथमपुर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। फैक्ट्री बन्द होने के कारण सागर जिले में उनके गांव जा रहे थे। पीथमपुर से लगभग सुबह 5 बजे बाइक पर सवार होकर पति पत्नी सागर के लिए निकले थे। जिसके बाद सुबह 8 बजे सोनकच्छ क्षेत्र स्थित रिवांचल ढाबे के पास पत्नी ऋचा उम्र 23 नींद का झोखा आ जाने से चलती बाइक से गिर गई। गिरने के बाद महिला को कान में से खून बहने लगा। 108 के पायलेट मुरलीमनोहर योगी और ड्यूटी डॉक्टर की मदद से समुदायिक स्वास्थ केंद्र सोनकच्छ लाया गया। जहाँ डॉक्टर रानी परमार द्वारा महिला का प्राथमिक उपचार कर देवास जिला अस्पताल रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला गंभीर होने के कारण महिला को इंदौर भेजा गया। इंदौर जाते समय रास्ते मेंं महिला के मुँह से भी खून आना शुरू हो गया था। फिलहाल महिला का इंदौर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks