देवास के एकता नगर में मकान से पुलिस पर पथराव

Amaltas


उज्जैन रोड़ स्थित एकता नगर में क्रिकेट खेल रहे युवकों को पुलिस ने किया मना तो बदले में पथराव….
भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा….
एक घर से 2 महिलाओं व 3 युवकों ने पुलिस दल पर किया था पथराव…
सभी आरोपियों को किया गिरफ्तार…

\"\"

देवास। तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर देशभर में लॉक डाउन किया गया है। बावजूद उसके लोग मानने को तैयार नहीं है। देवास के उज्जैन रोड स्थित एकता नगर में क्रिकेट खेल रहे युवकों को जब पुलिस ने घर में जाने का कहा तो वही स्थित एक मकान से पुलिस पर पथराव किया गया। जिसमें दो तीन पुलिसकर्मी को चोट पहुंची है। हैरत की बात तो यह कि पथराव करने में दो महिलाएं भी शामिल थी। तत्काल सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सभी पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है इनमें 2 महिलाएं भी शामिल हैं। पथराव में कुछ पुलिसकर्मियों को चोट आई है जिनका भी मेडिकल कराया जा रहा है। यहां तक कि थाना प्रभारी योगेन्द्र सिसोदिया के साथ भी झुमा-झटकी की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks