खेड़ापति मन्दिर पर होगा अन्नकूट भण्डारा

भगवान का होगा अभिषेक, लगेगा 56 भोग

Amaltas

सोमेश उपाध्याय

बागली। स्थानीय खेड़ापति हनुमान मंदिर पर सन्त केशवदास जी महाराज की प्रेरणा से अन्नकूट महोत्सव अंर्तगत आज विशाल भंडारे का आयोजन होगा।शुक्रवार को पुजारी प. शिवनारायण उपाध्यय व प.दीपक उपाध्याय द्वारा भगवान खेड़ापति सरकार का पूजन अर्चन कर आकर्षक श्रंगार किया गया। शनिवार को प.चन्द्रशेखर जोशी के आचार्यत्व में भगवान का सहस्त्राचन अभिषेक के बाद 1000 लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। ततपश्चात सन्ध्या आरती में 56 भोग अर्पित होंगे। कार्यक्रम में जटाशंकर महन्त बद्रीदास जी महाराज व मुकुंदमुनि प. रामाधार जी द्विवेदी विशेष रूप से भाग लेंगे। मन्दिर समिति ने क्षेत्रवासियो से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks