पटाखा व्यापारियों के घर मारा छापा, 28 कार्टून माल जप्त

व्यापारियों में मचा हड़कंप, संगठन ने जताया रोष

Amaltas

सोमेश उपाध्याय
बागली। बुधवार को एसडीएम अजित श्रीवास्तव के निर्देशन में राजस्व तथा पुलिस दल के संयुक्त तत्वाधान में फटाका व्यापारियों के निवास पर आकस्मिक निरक्षण कर कार्यवाही की गई।

नगर के 8 व्यापारियो के यहां निरक्षण किया गया, जिसमें 5 व्यापारियों के यहां अवैध भंडारण पाने पर 28 कार्टून व 2 बोरी माल जप्त किया गया। उक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार सुभाष सुनेरे , सुश्री प्रतिभा भाबर, गौरव पोरवाल, पटवारी दिनेश चौहान सहित पुलिस बल मौजूद था। जप्त किए गए माल को मंडी प्रांगण में सील कर रखा गया है।

व्यापारियों ने जताया विरोध-

फटाका व्यापारी संघ के नन्दकिशोर भाटी ने कहा कि छोटे खेरची व्यापारियों के यहां इस प्रकार से प्रशासनिक कार्यवाही सरासर गलत है। मौसम खराब होने के कारण व्यक्ति माल कहा रखेगा। नगर के बाहर जगह ही नही है।फटाके के भाव मे तेजी होने से व्यापारी पहले से ही परेशान थे। अब इस प्रकार की घटना से व्यापारी हताश होंगे।शासन को स्थिति समझ कर कार्यवाही करना चाहिए।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks