तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, करीब 20 घायल

देवास के रसूलपुर बाईपास की घटना…

ग्वालियर से इंदौर जा रही थी यात्री बस…

घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल…

सभी घायलों को जिला अस्पताल में दिया जा रहा उपचार…

Amaltas

देवास। ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस आज सुबह रसूलपुर बाईपास चौराहे पर असंतुलित होकर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है। रसूलपुर बाईपास चौराहे पर बस पलटने से सड़क पर दोनों और लंबा जाम लग गया। क्रेन बुलाकर बस हटाई गई उसके बाद यातायात बहाल हो सका।

घटना आज सुबह की है जब संजय ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 07 पी 0 364 ग्वालियर से इंदौर जा रही थी। जब बस रसूलपुर बाईपास चौराहे से गुजर रही थी तभी असंतुलित होकर पलटी खा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार बहुत तेज थी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे, यात्रियों में से 20 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

हालांकि इस दुर्घटना में घायल कोई यात्री ज्यादा गंभीर नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी ब्रजेश श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया गया है कि बस का चालक मौके से फरार हो गया है। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks