हर्षोल्लास से मना रंग पंचमी का त्यौहार

रंग के साथ भंग में मस्त रहे युवा

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। रंग पंचमी का त्यौहार नगर में शान्ति पूर्ण तरीके से भाईचारे की भावना के साथ मनाया गया।

सुबह से ही गली मोहल्ले में छोटे बच्चे हाथों में पिचकारी लेकर हर किसी को रंगने के लिए तैयार थे। रंग पंचमी का रंग दोपहर से परवान चढ़ने लगा। कुछ समय बाद से ही पूरा नगर रंग बिरंगी टोलियों के रूप में नजर आने लगा।

विधायक आशीष शर्मा ने भी रंगो के इस त्यौहार पर जमकर होली खेली तथा सभी को पंचमी पर्व की शुभकामना दी। भांग की ठंडाई लेने के बाद युवा ढोलक की थाप पर खूब थिरके सुरक्षा के लिए पुलिस ने व्यापक प्रबंध किये थे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks