करीब 6 माह से SDM का पद रिक्त, राजस्व के काम हो रहे प्रभावित… लोग हो रहे परेशान

Amaltas

कन्नौद, (कमल गर्ग \”राही\”)। कहने को तो दोनो दलों के राजनेता भोपाल ही नहीं दिल्ली तक की राजनीती मे दखल रखते हैं, लेकिन यहां SDM का महत्वपूर्ण पद पिछले 6 माह से रिक्त पड़ा है। अनुविभागीय अधिकारी होने के कारण कई कार्यों मे देरी होती है। राजस्व से सम्बन्धित काम भी प्रभावित होते हैं। अस्थायी तौर पर खातेगांव के SDM कांशीराम बोडोले काम को देख रहे हैं।

खातेगांव के साथ ही कन्नौद मंडी में भारसाधक अधिकारी की जिम्मेदारी भी है। राजस्व से सम्बन्धित कार्य के लिए आने वालों ने बताया कि अधिकारी नहीं होने से हमें बार बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस सम्बन्ध मे विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि उन्होंने इस सम्बन्ध में कमिश्नर व कलेक्टर से चर्चा की है शीघ्र ही SDM की नियुक्ति हो जायेगी, उधर पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने कहा इस सम्बन्ध मे भोपाल जाकर राजस्व मंत्री से चर्चा करेंगे। वहीं कांग्रेस नेता डॉ ओम पटेल का कहना है कि उनकी मंत्रीजी से चर्चा हो गई है। SDM की नियुक्ति जल्द ही हो जाएगी।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks