जवाहर नवोदय विद्यालय लेटरल इन्ट्री परीक्षा का आयोजन

Amaltas

कांटाफोड़, (पुरषोत्तम चौबे)। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा नवी लेटरल इन्ट्री परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विद्यालय प्राचार्य एच के सिंह ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय मे कक्षा नवीं मे प्रवेश हेतु दिनांक 2 फरवरी 2019 को समय सुबह 10 बजे से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। प्राचार्य सिंह ने बताया कि निम्न केंद्रों जवाहर नवोदय विद्यालय चन्द्रकेशर बांध शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांटाफोड़ शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सतवास केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। समस्त परिक्षार्थियों को निर्धारित समय 10 बजे के पूर्व तथा प्रवेश पत्र किसी भी कम्प्यूटर सेंटर के माध्यम से निकालकर उस पर अंकित परीक्षा केंद्र पर 9 .45 बजे तक पहुंचे।परीक्षा प्रारंभ होने 10 बजे के उपरांत परीक्षा मे प्रवेश नही दिया जाएगा।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks