भागवत कथा में पहुँचे विधायक कन्नौजे, कथा की पूर्णाहुति पर हुआ भण्डारा

Amaltas

बागली, (सोमेश उपाध्याय)। जो व्यक्ति इच्छा त्याग कर भगवान की सेवा करता है उसे फल अवश्य मिलता है। रोजाना प्रभु नाम का स्मरण अवश्य करना चाहिए। जिनका केवल नाम लिखने से पत्थर तैर जाते हैं उनको हृदय से याद कर लेंगे तो जीवन तर जाएगा।
यह बात पण्डित सिध्देश्वर उपाध्याय ने ग्राम मालीपुरा में चल रही भागवत कथा के समापन पर कही। पण्डित उपाध्याय ने आगे कहा कि भगवान के भजन के साथ माता-पिता की सेवा ही सच्चा पुण्य है। कथा पश्चात कथा की पूर्णाहुति की गई। भक्तों ने भी हाथ उठाकर प्रभु के जयकारे लगाए। इस दौरान बागली विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे विशेष रूप से पधारे।एवं कथा श्रवण कर व्यासपीठ का पूजन कर कथा प्रवक्ता एवं यजमान दम्पत्तियों का अभिनन्दन किया। इस दौरान भाजपा नेता कमल यादव, मुकेश गुप्ता,कमल जायसवाल, अजय सिंह पटेल,श्याम पटेल,दिनेश तोमर,फूल सिंह तोमर,पूनम पटेल,सिताराम वास्केल, गोर्धन पाटीदार समेत बड़ी संख्या में महिलाए भी मौजूद रही। इस दौरान भण्डारे का भी आयोजन किया गया था। आयोजन में मालीपुरा के साथ ही सेवन्याखुर्द, कैलाशनगर, अम्बापानी, बढ़पुरा, झिरी, ग्वाड़ी, रामपुरा आदि गाँवो का सहयोग रहा।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
Enable Notifications OK No thanks