भाजपा कार्यकर्ता मिशन 2019 के लिए संगठित हो कर करे कार्य-विधायक कन्नौजे

बागली (सोमेश उपाध्याय)। जटाशंकर तीर्थ परिसर में भाजपा की बैठक विधायक पहाड़ सिंह कन्नौजे की अध्यक्षता में हुई। इसमें आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर संगठन की मजबूती पर बल दिया गया।

Rai Singh Sendhav

इस मौके पर विधायक कन्नौजे ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी भ्रष्ट पार्टियां एकजुट होकर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं, इसलिए बूथ स्तर तक मोदी सरकार की जन उपयोगी योजनाओं व उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाया जाना बहुत जरूरी है।विधायक कन्नौजे ने मिशन 2019 के लिए कार्यकर्ताओं से संगठित हो कर कार्य करने का आव्हान किया।पूर्व जिलाध्यक्ष प.महेश दुबे ने कहा कि भाजपा लोकसभा का चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी तथा भाजपा की जीत पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सुनिश्चित करेगा।भाजपा नेता पोपेंद्र सिंह बग्गा,मण्डल अध्यक्ष प.जयप्रकाश शर्मा,ओम यादव,हीरालाल दांगी,कमल यादव ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर मुकेश गुप्ता,महेश उपाध्याय,कमल जायसवाल,रँगेश बियाणी, मुकेश जाट,ईशान उपाध्याय,मुबारिक ठेकेदार,परसराम पाटीदार समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एव.कार्यकर्ता मौजूद थे।आभार भाजपा मण्डल महामन्त्री देवेंद्रगिरी गोस्वामी ने माना!

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks