बिटिया हमारा अभिमान, MLA Sajjansingh verma ने किया सम्मान

मनोज शुक्ला, (भौंरासा)
संस्था मां शारदा द्वारा नगर में कार्यक्रमों के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो बिटिया हमारा अभिमान ( Bitiya hamara abhiman ) के नाम से शुरू किया गया है, इस कार्यक्रम में 3 से 13 वर्ष की बालिकाओं का सम्मान प्रोत्साहन पुरस्कार देकर किया गया। यह कार्यक्रम कई चरणों में किया जाएगा। इसी कड़ी में आज प्रथम चरण में वार्ड क्रमांक 12, 13, 14 व 15 की बच्चियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन नन्ना मोहल्ला मस्जिद ग्राउंड भोरासा में रखा गया। जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक सज्जन सिंह वर्मा, देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह तालोद, बनेसिंह आस्ताया, कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी, भोरासा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश चंद्र इनानी, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, सहित नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
\"\"
\"\"

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

2 thoughts on “बिटिया हमारा अभिमान, MLA Sajjansingh verma ने किया सम्मान”

  1. Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks