कांग्रेस का खातेगांव विधानसभा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Amaltas

\"\"
अनिल उपाध्याय/खातेगांव

खातेगांव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 173 का बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को आनंद पैलेस गार्डन दीपगाव में आयोजित किया गया जिसमें खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के 287 बूथो के बूथ प्रबंधन के साथ सीधी बातचीत की गई और उन्हें 2023 और 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर अभी से ही अपने बूथो को मजबूत करने के लिए गुरु मंत्र दिए गए,बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ के जिला ग्रामीण देवास अध्यक्ष रोहित बंडावाला ने इस आयोजन की अगुवाई की जिसमे राष्ट्रीय कांग्रेस सचिव व म.प्र.कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी सीपी मित्तल पूर्व केबीनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा बूथ प्रबंधन प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष स्वप्निल देवास शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज रजानी व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक पटेल (कप्तान) व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीलाबाई अटेरिया व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस संगठन से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता राजेंश विश्नोई द्वारा किया गया जबकि आभार रोहित बंडावाला अध्यक्ष प्रबंधन प्रकोष्ठ जिला ग्रामीण देवास ने किया।
\"\"

संपादक

Latest Posts

6 thoughts on “कांग्रेस का खातेगांव विधानसभा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks