देवास। देवास शहर के विजय नगर में रहने वाले एक युवक की चाकुओं से गुदी लाश उसी के घर में पाई गई। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का माना जा रहा है। मृत युवक का नाम अंकित सिंह ठाकुर है। घटना की जानकारी गुरुवार की शाम तब लगी जब कुछ उसके साथी गणेश उत्सव का चंदा करने जाने के लिए उसके पास पहुंचे थे। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवास शहर के विजयनगर में अपने काका के साथ किराए के मकान में रहने वाले अंकित ठाकुर कि उसके ही घर में चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि अंकित एक रेस्टोरेंट्स पर काम करता था। अंकित कई तरह के नशे का आदी था। उसके घर पर दिन भर दोस्तों का आना जाना लगा रहता था। गुरुवार शाम जैसे ही उसके हत्या की सूचना पुलिस को लगी। सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू की है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। युवक पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या की गई है। हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले में आपसी रंजिश, नशेबाजी, लेन देन और प्रेम प्रसंग जैसे बिंदुओं पर विशेष रुप से ध्यान रखते हुए जांच कर रही है।


Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.