Dewas: धीमी हुई कोरोना की गति, आधे हुए एक्टिव मरीज, आज दो पुलिसकर्मी सहित 16 पॉजिटिव

Amaltas

देवास। देवास जिले में कोरोना की गति अब धीमी पड़ने लगी है। आज दो पुलिसकर्मी सहित कुल 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  पिछले 1 सप्ताह में रोजाना निकलने वाले मरीजों की संख्या डेढ़ दर्जन से भी नीचे आ गई है। इधर स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को 94 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब तक कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1744 है जबकि इनमें से 1592 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देवास के अस्पतालों में अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा आधे से भी कम पर आ गया है। एक हफ्ते पहले एक्टिव मरीजों का आंकड़ा जो तीन सौ के अंक को छू रहा था वह आज 129 पर आ चुका है। हालांकि पहले की तरह कोरोना की टेस्ट भी अब नहीं हो पा रही हैं। 1 हफ्ते पूर्व देवास जिले में रोजाना लिए जाने वाले सेम्पल की संख्या सात आठ सौ पार होती थी, वह भी अब तीन साढ़े तीन सौ पर आ गई है।
 
आज देवास के त्रिलोक नगर, हनुमान बाखल, चंद्रशेखर आजाद मार्ग, पुलिस लाइन और तुलजा विहार में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोविड-19 का संक्रमण देवास के साथ जिले में भी कम हुआ है। आज देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के जिया गांव किलोदा पी, बिराखेड़ी, गुराड़िया और एलएनटी अरनिया में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है।

आज के पॉजिटिव केसेस-
1 पताः-त्रिलोक नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 71 वर्ष
2 पताः-हनुमान बाखल,देवास ,पुरूष ,उम्र 49 वर्ष
3 पताः-चंद्रशेखर आजाद मार्ग,देवास ,पुरूष ,उम्र 51 वर्ष
4 पताः-पुलिस लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 25 वर्ष
5 पताः-डीआरपी लाईन,देवास ,पुरूष ,उम्र 57 वर्ष
6 पताः-जियागांव,,खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 52 वर्ष
7 पताः-जियागांव,,खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 28 वर्ष
8 पताः-संजय नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 26 वर्ष
9 पताः-किलोदा पी ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
10 पताः-जियागांव,,खातेगांव,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
11 पताः-जियागांव,,खातेगांव,देवास ,महिला,उम्र 90 वर्ष
12 पताः-एलएण्डटी अर्निया,देवास ,पुरूष ,उम्र 19 वर्ष
13 पताः-बिराखेडी,देवास ,पुरूष ,उम्र 42 वर्ष
14 पताः-गुराडिया चैबाराधीरा टोंक,देवास ,महिला ,उम्र 21 वर्ष
15 पताः-एलआईजी तुलजा विहार,देवास ,पुरूष ,उम्र 15 वर्ष
16 पताः-एलआईजी तुलजा विहार,देवास ,महिला ,उम्र 14 वर्ष

  

Madhur

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks