Dewas: आज फिर 15 पॉजिटिव, राजाराम नगर बना हॉटस्पॉट…

Amaltas

देवास। देवास जिले में कोरोना की गति पिछले दिनों से थोड़ी धीमी हुई है।  रोजाना 3 दर्जन के आसपास पहुंचने वाला आंकड़ा अब डेढ़ दर्जन के नीचे आ गया है। आज देवास जिले में फिर 15 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।  आज 473 सैंपल की रिपोर्ट आई है। अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1728 हो गई है, वही जिले के अस्पतालों में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 207 है। देवास में अब तक कुल 1498 मरीज कोरोना से जंग जीतकर (स्वस्थ होकर) घर लौट चुके हैं। बात सोमवार की करें तो 18 मरीजों की स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी हुई है।
आज देवास के राजाराम नगर, मिश्री लाल नगर, शिवाजी नगर, भवानी सागर, परमानंद कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देवास का राजा रामनगर अब नया हॉटस्पॉट हो गया है यहां आज 3 पॉजिटिव पाए गए।

कोविड-19 का संक्रमण देवास के साथ जिले में भी कम हुआ है। आज देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के बहरी, देदला, पानीगांव, दूदलाई, कोदरा, धतुरिया और जामगोद में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है।

आज के पॉजिटिव केसेस

1 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 15 वर्ष
2 पताः-राजाराम नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 02 वर्ष
3 पताः-राजाराम नगर ,देवास ,महिला ,उम्र 04 वर्ष
4 पताः-शिवजी नगर,देवास ,महिला ,उम्र 57 वर्ष
5 पताः-भवानी सागर,देवास ,पुरूष ,उम्र 50 वर्ष
6 पताः-मिश्रीलाल नगर,देवास ,पुरूष ,उम्र 60 वर्ष
7 पताः-परमानंद कालोनी ,देवास ,पुरूष ,उम्र 45 वर्ष
8 पताः-बेहदी,खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 23 वर्ष
9 पताः-ग्राम पानीगांव ,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
10 पताः-ग्राम पानीगांव ,देवास ,पुरूष ,उम्र 47 वर्ष
11 पताः-ग्राम देवला,खातेगांव देवास ,पुरूष ,उम्र 20 वर्ष
12 पताः-दुदलई,देवास ,पुरूष ,उम्र 41 वर्ष
13 पताः-कोदरा,देवास ,पुरूष ,उम्र 35 वर्ष
14 पताः-धेतुरिया,देवास ,महिला ,उम्र 40 वर्ष
15 पताः-जामगोद ,देवास ,पुरूष ,उम्र 56 वर्ष

\"\"

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks