रानापुर (गणेश आर. पोरवाल)। भारतीय जनता पार्टी ही देेश की एक मात्र ऐसी राजनैतिक पार्टी है, जिसमें कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की हमेशा कद्र होती है। उन्हे समय समय पर उचित सम्मान भी दिया जाता है। किसी भी दल मेे नये सदस्यो विशेष कर सक्रिय सदस्य बनाने का जिम्मेवारी अहम मानी जाती है। झाबुआ जिले में भाजपा के कुंदनपुर मडल के अध्यक्ष सुरसिंह हटिला ने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष भानु भूरिया के सहयोग एव मार्गदर्शन मे जिले मे सर्वाधिक सक्रिय सदस्य बनाने का गौरव हांसिल किया है । इसके लिये भारतीय जनता पार्टी निश्वित ही ऐसे कार्य के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करके अपने आप को गौरवान्वित मानती है। यह बात जिला भाजपा के अध्यक्ष लक्ष्मणसिह नायक ने बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय मे सक्रिय सदस्यता की बुक्स एवं फार्म्स प्राप्त करते हुए उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री पण्डित महेन्द्र तिवारी ने बताया कि जिले मे सक्रिय सदस्यता के फार्म का संकलन जिला स्तर पर किया जा रहा है। जिसमे सुरसिंह हटिला द्वारा सर्वाधिक सक्रिय सदस्य बनाने का कीर्तिमान बनाया गया है। हटिला एवं भानु भूरिया ने जिलाधयक्ष नायक को सक्रिय सदस्यता की बुके सौपी गई। इस अवसर पर कुंदनपुर के उपाध्यक्ष भारतसिह मेडा,सरपच नरू मचार, अंकुर पाठक, नाना राठौर, महेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र सोनी आदि उपस्थित थे।


**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.