Views: 408

देवास। परिवहन विभाग ने चापड़ा-कन्नौद-नेमावर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर बिना परमिट संचालित एक स्कूल बस जब्त की। अभियान के दौरान करीब 54 यात्री बसों एवं मालवाहक वाहनों की जांच की गई।

जांच में वाहनों के परमिट, फिटनेस, बीमा, पीयूसी सहित अन्य दस्तावेजों की पड़ताल की गई। अनियमितता मिलने पर 5 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई कर 14 हजार रुपए शमन शुल्क वसूला गया। जब्त बस को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला परिवहन अधिकारी बरखा शुक्ला ने वाहन संचालकों से वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन संचालित करने की अपील की है।


