पुरानी रंजिश में दो युवकों पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amaltas

देवास। बीएनपी थाना क्षेत्र के श्यामा गार्डन में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 20 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। हमले में घायल युवकों की मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोटें सामने आने के बाद पुलिस ने प्रकरण में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराएं बढ़ाई हैं।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए संवरसी निवासी राजपाल (24), नरेंद्र सिंह (28) और अरुण (20) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks