Sonkatch: घायल मोर को लेकर तहसील परिसर पहुंचे ग्रामीण 


राष्ट्रीय पक्षी को मिला घंटे भर बाद उपचार

Rai Singh Sendhav

सोनकच्छ (sandeep gupta) मंगलवार की सुबह गांव कुम्हाड़ी के जंगल में एक मोर घायल हो गया था। गांव के ही युवकों ने अपने खेत पर जाते समय जब इस घायल मोर को देखा। तब रोहित, राजपाल, सचिन व संतोष भाटी द्वारा तुरंत ही मोर को उपचार के लिए सोनकच्छ पशु चिकित्सालय लाया गया। लेकिन 1 घंटे से अधिक समय बीतने पर भी राष्ट्रीय पक्षी मोर को उपचार नहीं मिल पाया। जिसके बाद चारों ग्रामीण युवक थाने पर पहुंचे।

\"\"

युवकों ने बताया कि यहां से उन्हें एसडीएम कार्यालय जाने की समझाइश दे दी गई। इधर युवक जब घायल मोर को लेकर तहसील परिसर पहुंचे तब अधिवक्ता सुशील नागर द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी तहसीलदार जी एस पटेल को दी गई। मामले की जानकारी लगते ही तहसीलदार द्वारा भोजन के लिए अनाज व पानी का प्रबंध कर, घायल मोर का पशु चिकित्सालय में उपचार कराया गया व पंचनामा बनाकर वन विभाग की टीम को मोर सौंपा गया।

\"\"

वन विभाग की ओर से मोर को लेने आये वनरक्षक रविंद्र सोनी व श्रमिक नरेंद्र सिंह सेंधव ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरी देखरेख के साथ स्वस्थ हो जाने तक मोर को दौलतपुर में रखा जाएगा।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks