मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन की गला काट कर हत्या

Amaltas

शाजापुर की रहने वाली है मृतिका,
जावरा के एक रिसॉर्ट में ठहरा रहा था परिवार…, आज होनी थी शादी…

जावरा। रतलाम के जावरा में आज दिल दहला देने वाली घटना हो गई। ब्यूटी पार्लर में मेकअप के लिए गई दुल्हन की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि मृतिका शानू यादव शाजापुर की रहने वाली है और उसकी शादी नागदा निवासी गौरव जैन के साथ होने जा रही थी। यह शादी जावरा के एक रिसॉर्ट में होना थी। इसी सिलसिले में परिवार जावरा गया हुआ था। सूचना मिलते ही जावरा सीएसपी पी.एस. राणावत पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक घटना रविवार सुबह की है। दुल्हन और उसका परिवार शाजापुर का रहने वाला है, जो शादी के लिए रविवार सुबह ही जावरा आया था। वर पक्ष नागदा का बताया जा रहा है। दुल्हन शादी के लिए तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। तभी एक अज्ञात आरोपी युवक ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से युवती की गला रेत कर हत्या कर दी।

सूचना मिलते ही सीएसपी पी.एस. राणावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस के अनुसार दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने आरोपी की तलाश में पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks