सोनकच्छ में कमलनाथ का जलाया पुतला,  किया प्रदर्शन

सोनकच्छ (संदीप गुप्ता)। केंद्र में कांग्रेस की सरकार के दौरान कमलनाथ के केंद्रीय मंत्री रहते चीन का आयात शुल्क कम करने और चीन को फायदा पहुंचाने का आरोप लगने के बाद भाजपा मुखर हो गई है। जगह जगह कमलनाथ के पुतले फूंके जा रहे हैं। इसी श्रंखला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के आह्वान पर सोनकच्छ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रविवार को दोपहर 12:30 बजे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुतला दहन के पूर्व स्थानीय जैन मंदिर से लेकर महाराणा प्रताप चौक तक कमलनाथ मुर्दाबाद, देश का गद्दार कमलनाथ, चीन का दलाल कमलनाथ नारे लगाते हुए हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रैली निकाली गई।

Rai Singh Sendhav
\"\"


जिसके बाद महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी कर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया। जहां सोनकच्छ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि चीन से अवैध आर्थिक रिश्ते निर्माण करने के सूत्रधार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ है। दस्तावेज साफ करते हैं कि पूर्व वाणिज्य मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने देश के साथ गद्दारी की है। अपने पद का दुरुपयोग करते हुए चीन के साथ आयात शुल्क बेहद कम कर दिया गया। यह शुल्क 40% से 200% तक कम कर दिया गया। ऐसी लगभग 250 वस्तुओं से आयात शुल्क घटाया गया। जिनकी उपलब्धता भारत में प्रचुर मात्रा में थी।
इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष तेजसिंह बघेल, पूर्व किसान नेता कैलाश सिंह बघेल, राधेश्याम गजेश्वर, सूरजमल बुनकर, नरेन्द्र मेहता, रोशनलाल (जीजा), जीवन सिंह गुर्जर, सुमेर सिंह नागर, जय सिंह राणा संजय यादव, मनीष यादव, कैलाश वर्मा, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पप्पी यादव, राधेश्याम बाबई, राजेंद्र पाटीदार विजेंद्र सिंह मनासा, राजेंद्र सिंह राठौड़, आशीष पांचाल, संदीप बुनकर, शशांक सांवलिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks