Dewas: कमलनाथ सरकार गिराने के षड्यंत्र के विरोध में कांग्रेस आज ज्ञापन देगी

महामहिम के नाम कलेक्टर को देंगे ज्ञापन
देवास। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सरकार गिराने वाले वायरल आडियो के बाद अब कांग्रेस ने जगह जगह विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। देवास में शहर कांग्रेस आज 3.00 बजे राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपेगी।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया मप्र कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शिवराज सिह चौहान द्वारा सांवेर मे कार्यकर्ता को सम्बोधित करते वाइरल हुए वीडियो जिसमे केंद्रीय नेतृत्व के कहने पर उस समय की कमलनाथ सरकार को गिराने की बात को स्वीकार किया। लोकतंत्रिक तरीके से चुनी सरकार को षड्यंत्र कर विधायकों की खरीद फरोख्त कर गिराने के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी देवास द्वारा महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। श्री राजानी कांग्रेस जनों से भी अपील है कि लॉकडॉउन के नियमो का पालन करते हुए कलेक्टर कार्यालय परिसर मे एकत्रित होकर अपना विरोध दर्ज करवाए। सभी कॉंग्रेस जन मास्क अनिवार्य रूप से पहनकर आए।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

1 thought on “Dewas: कमलनाथ सरकार गिराने के षड्यंत्र के विरोध में कांग्रेस आज ज्ञापन देगी”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks