अमलतास अस्पताल से आज दो और कोरोना पाज़िटिव मरीजों की छुट्टी

Amaltas

तीन दिन से नये कोरोना पाज़िटिव मरीज आने की खबरों के बीच आज फिर अमलतास से एक सुखद समाचार आया जबकि यहां भर्ती दो कोरोना पाज़िटिव मरीज आज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे।
आज सुतार बाखल निवासी 40 वर्षीय संजय और रघुनाथपुरा निवासी 35 वर्षीय संथ्या को तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद अमलतास अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।
इस अवसर पर अस्पताल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सक्सेना और सिविल सर्जन डॉ अतुल बिड़वइ तथा अमलतास अस्पताल के डॉ जगत रावत और अन्य अधिकारियों कर्मचारियों ने ताली बजाकर उनका स्वागत करते हुए अस्पताल से बिदा किया।
दोनों ही मरीजों ने अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मीयों सहित सभी का अच्छे इलाज, उचित देखभाल और खाने पीने सहित साफ़ सफाई की उत्तम व्यवस्थाओ के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
दो दिन पूर्व ही कलेक्टर डॉ श्रीकांत पांडे एवं सीईओ शीतल पाटले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उल्लेख किया गया था कि अमलतास अस्पताल में कोरोना वार्ड प्रभारी चेस्ट फिजीशियन है। इन्हीं कोरोना वार्ड प्रभारी डॉ अश्विन सोनगरा और उनकी टीम की मेहनत के कारण शीध्र ही दो मरीज़ भी डिस्चार्ज किये जायेंगे जिनकी आज़ दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है और तीसरी रिपोर्ट के लिए सेम्पल भेजा जा रहा है।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks