चामुंडा कांप्लेक्स और मंडूक पुष्कर के एबी रोड तिराहे पर ट्रैक्टर ट्रालियों का जाम

\"\"

देवास। शहर के चामुंडा कांप्लेक्स से होकर सिविल लाइन जाने वाला रोड कहने को तो वीवीआईपी एरिया है। क्योंकि अधिकांश माननीय न्यायाधीशों के मकान, जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के घरों को जाने वाला रास्ता मंडूक पुष्कर और चामुंडा कांप्लेक्स के मध्य से गुजरने वाले रोड से होकर जाता है। इसी मार्ग पर भाजपा कार्यालय भी है। चामुंडा कंपलेक्स में कई शासकीय दफ्तर है जिनकी पार्किंग भी यही है।
ए बी रोड के इस व्यस्ततम तिराहे पर सुबह से ही कई ट्रैक्टरट्रालियां आकर खड़े हो जाते हैं। यह तिराहा इन दिनों मजदूर तिराहे के रूप में तब्दील होता नजर आ रहा है। यहां ट्रैक्टरों के खड़े होने से निश्चित तौर पर मार्ग भी बाधित होता है। कई मर्तबा देखने में आता है की माननीय न्यायाधीशों के वाहन भी यहां से बड़ी परेशानी से होकर गुजरते हैं।
परिवहन विभाग हो या नगर निगम या फिर ट्रैफिक पुलिस इस और कोई ध्यान देता नजर नहीं आता। जबकि इन ट्रैक्टर ट्रालियों के मालिकों के पास व्यवसायिक रजिस्ट्रेशन है या नहीं यह तक जानने की कोशिश  प्रशासन और पुलिस और आरटीओ के अमले ने नहीं की।
अगर समय रहते यहां से इन ट्रैक्टर ट्रालियों को नहीं हटाया गया तो वह दिन दूर नहीं जब यह तिराहा मजदूर तिराहे के रूप में तब्दील हो जाएगा।

Rai Singh Sendhav

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks