एआईसीटीएसएल बसो का बुकिंग ऑफिस बिजवाड़ में भी शुरू करने की मांग ।

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। विगत लगभग दो माह से इन्दौर से प्रदेश के अनेक शहरो के लिए एएलआईएसटी की बसो का संचालन किया जा रहा है ,ये बसे इन्दौर से हरदा होशंगाबाद के लिए भी चलाई जा रही है , लेकिन यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई इनके बसो के बुकिंग आॅफिस जिस जगह खोले गए हैं उन्हीं स्थानो से सवारियां बैठाई और उतारी जाती हैं इन्दौर- हरदा मार्ग पर चलने वाली इन बसो के बुकिंग आॅफिस चापडा , कन्नौद , खातेगाँव आदि स्थनो पर है इन्ही बुकिंग आॅफिसो से सवारियां बैठाई जाती हैं जबकि इसी मार्ग पर देवास जिले की मुख्य चौपाटी बिजवाड भी है , इस चौराहे से आसपास के क्षेत्र के लगभग पच्चीस से अधिक गांवो के किसान , व्यापारी , विद्यार्थी और नौकरीपेशा महिला-पुरुष यहाँ से इन्दौर , हरदा ,कन्नौद , देवास आदि स्थानो के लिए प्रतिदिन आवागमन करते हैं लेकिन एआईसीटीएसएल बसो का बिजवाड चौराहे पर बुकिंग आॅफिस नही होने से ये बसे यहाँ नही रूकती है इस कारण इस क्षेत्र की जनता को इन बसो का लाभ नही मिल रहा है , क्षेत्र के ग्रामीणो ने एआईसीटीएसएल बसो का बुकिंग ऑफिस बिजवाड़ में प्रारंम्भ कर यहां बसो का स्टाप कर यात्रियों को सुविधा देने की मांग की है , क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मन्नू भाटिया ने बताया कि यदि इन बसो का बुकिंग आॅफिस बिजवाड़ में शीघ्र प्रारंभ नही किया गया तो आन्दोलानात्मक तरीके अपनाए जाएंगे ।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks