निगरानी दल ने दो लोगों से लाखों रुपए की राशि जप्त की…

खातेगांव नसरुल्लागंज मार्ग पर

बोरदा में स्थित चेकपोस्ट नाके के समीप कार्रवाई

अनिल उपाध्याय
खातेगांव। देवास कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय के निर्देश पर जिले में लोकसभा निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत रखते हुए एसएसटी एवं एफएसटी द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी कड़ी में खातेगांव में गत दिवस दलों ने कार्यवाही कर लाखों रुपए जप्त किए।

Rai Singh Sendhav

अनुविभागीय अधिकारी एवं एआरओ खातेगांव एसआर सोलंकी ने बताया कि गत दिवस एसएसटी टीम बोरदा तहसील खातेगांव द्वारा नाजीम पिता अब्दुल रहमान से 3,37,701 रुपए एवं नासीर भाई पिता शेख मंसूर बागवान से 01 लाख 37 हजार 440 रुपए निवासी दोनों चिकली जिला बुल्डाणा महाराष्ट्र के पास से जप्त की। उन्होंने बताया कि दोनों ही फल व्यापारी हैं तथा भोपाल से लौट रहे थे, जिसे एसएसटी टीम के सदस्य कांस्टेबल राजेश चौहान एवं राजेंद्र राजपूत एवं एफएसटी टीम के जेपी कुल्हारे, ग्राम सेवक मोगरे एवं कांस्टेबल जेपी भदौरिया द्वारा कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मेघा तिवारी, अर्पित मेहता, एवं टीआई एलएस मुकाती मौके पर पहुंचे तथा जप्ति एवं सुपुर्द संबंधी कार्यवाही की गई। दोनों व्यापारियों को सुनवाई का अवसर देने के पश्चात तथा पर्याप्त सबूत होने के पश्चात आगामी कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला स्तरीय समिति को भेजा है।

संपादक

+ posts

2 thoughts on “निगरानी दल ने दो लोगों से लाखों रुपए की राशि जप्त की…”

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Thương hiệu Slot365 – Trang Chủ Chính Thức Nhà Cái Nổ Hũ & Casino Uy Tín Hàng Đầu 2024 khẳng định vị thế dẫn đầu thông qua việc cung cấp các sảnh Casino trực tuyến đạt tiêu chuẩn quốc tế. Tại đây, quý khách có thể trải nghiệm các tựa game kinh điển như Baccarat hay Roulette với dàn Dealer chuyên nghiệp, mang lại cảm giác chân thực như đang hiện diện tại các sòng bạc lớn. TONY02-25O

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks