गोये के समीप एक दुकान पर एसडीएम का छापा भारी मात्रा में एसिड जप्त

59 केनो में भरा था एसिड

एसिड जप्त कर नगर निगम को सौंपा

अवैध रूप से भंडारण कर रखा था एसिड का

Amaltas

देवास। शहर में गोये के समीप भगत सिंह मार्ग पर जीतमल कामप्लेक्स स्थित एक दुकान पर आज SDM जीवन सिंह रजक ने छापामार कार्रवाई की। उक्त दुकान पर अवैध रूप से एसिड का भंडारण किया गया था। एसडीएम की इस कार्रवाई में 59 केन एसिड से भरी पाई गई जिन्हें जप्त कर कार्रवाई की गई। इन केनो में सल्फ्यूरिक एसिड एसिटिक एसिड और हाइड्रोजन पराक्साइड का भरा होना बताया गया है। जब्ती की कार्रवाई कर एसिड से भरी केने नगर निगम के सुपुर्द की गई है।

आपको बता दें उक्त दुकान अनूप पांडे नामक व्यक्ति की बताई गई। जो पिछले कई वर्षों से यहां एसिड का कारोबार कर रहा था। उप कारोबार के लिए उसके पास कोई वैधानिक लाइसेंस नहीं था। इसकी सूचना आज एसडीएम जीवन सिंह रजक को मिली तो उन्होंने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त दुकान पर छापामार कार्रवाई की।

एसडीएम रजक ने मौके पर दुकान संचालक से लाइसेंस आदि दस्तावेज मांगे तो दुकान संचालक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ऐसी स्थिति में एसडीएम ने वहां ऐसी से भरे रखें सभी 59 केन एसिड की जब्ती कर जब्तशुदा माल नगर निगम के सुपुर्द कर दिया।
इस मामले में दुकान संचालक का कहना है कि उसने लाइसेंस प्रक्रिया के लिए कई बार आवेदन दिए किंतु उसका लाइसेंस नहीं बन पाया। उसके मुताबिक उक्त एसिड की सप्लाई वह शहर की दूध डेयरीओं में करता था।
एसडीएम जीवन सिंह रजक का कहना है कि उक्त एसिड सल्फ्यूरिक एसिड है जो कि खतरनाक प्रकृति का होता है। ऐसी वस्तु के विक्रय के लिए वैधानिक लाइसेंस होना अनिवार्य होता है। उन्होंने कहा मामले में जो भी वैधानिक कार्यवाही है वह की जाएगी।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks