नगर को स्वच्छ रखने मे हम भी अपनी ज़िम्मेदारी निभाए

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। स्वच्छता अभियान को लेकर नगर पंचायत को इस बार जिले मे तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। सफाई की ओर विशेष ध्यान देते हुए नगर पंचायत द्वारा सुबह शाम कचरा गाड़ी व ट्रेक्टर ट्राली के माध्यम से नगर का कचरा एकत्रित किया जाता है, लेकिन नगर पंचायत के साथ ही हमें भी नगर को साफ व स्वच्छ बनाने मे सहयोग प्रदान करना चाहिए, लेकिन प्रायः देखने मे आता है कि हम नगर को स्वच्छ रखने के प्रति गंभीर नही है।

इसे लेकर टाइम्स एमपी की टीम ने नगर का दोरा कर वास्तविकता को जाना, तो हकीकत यह देखने को मिली कि दिन तो ठीक रात्रि मे हाथ ठेले वाले व दुकानदार दिनभर का कचरा जिसमे पॉलीथिन की थैलिया भी होती हैं।

उन्हें झाडू से सड़क पर कर देते हैं। जिससे नगर मे गंदगी तो फैलती ही है ,उक्त कचरे मे पड़ी पालीथीन की थैलिया गाये खाती है, जो उनके लिए घातक होती है।

हाथ ठेले वाले, दुकानदारों को चाहिए की वे कचरे को सड़क पर फैलाने की जगह थैली मे भरकर रखे तथा सुबह नप की कचरा गाडी मे डाले, जिससे नगर मे गन्दगी भी नही फैलेगी ओर न ही बेजुबान मवेशी इसको खाएंगे।

इसे लेकर नगर पंचायत CMO अनिल जोशी ने कहा कि जिन दुकानों के सामने कचरा फैला पाया जाता है, उन्हें नोटिस देकर समझाइश दी जायेगी। सुधार न होने पर कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

संपादक

Latest Posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks