कन्नौद के निकट बस पलटी, करीब 25 से अधिक घायल

कन्नौद से 6 किलोमीटर दूर जंजालखेड़ी घाट की घटना…

भोपाल से कन्नौद आ रही थी यात्री बस…

घायलों में महिला और बच्चे भी शामिल…

सभी घायलों को कन्नौद के सिविल अस्पताल में दिया जा रहा उपचार

Amaltas

कमल गर्ग \’राही\’
कन्नौद। भोपाल से कन्नौद आ रही एक यात्री बस आज कन्नौद से 6 किलोमीटर दूर जंजालखेड़ी घाट पर असंतुलित होकर पलटी खा गई। इस दुर्घटना में 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल है। घायलों में दो गंभीर को देवास रेफर किया गया है। शेष घायलों को कन्नौद के सिविल अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

घटना आज दोपहर बाद की है जब गुप्ता बस क्रमांक MP 04- PA- 2533 भोपाल से कन्नौद आ रही थी। जब बस जंजालखेड़ी घाट से गुजर रही थी, तभी असंतुलित होकर पलटी खा गई। यात्रियों के मुताबिक बस की रफ्तार बहुत तेज थी। बस में सवार यात्रियों में से 25 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए कन्नौद के सिविल अस्पताल लाया गया है। जहां उन्हें उपचार दिया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही कन्नौद थाना प्रभारी जयराम चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस 108 भी मौके पर आ गई, जिसकी मदद से घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया है।

कन्नौद थाना प्रभारी जयराम चौहान ने बताया कि घायलों में अर्जुन पिता हरि सिंह निवासी कतलाय और छापर निवासी याकूब पिता इब्राहिम उम्र 40 साल गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें देवास जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक

Latest Posts

1 thought on “कन्नौद के निकट बस पलटी, करीब 25 से अधिक घायल”

  1. **mitolyn reviews**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks