मृत तेंदुए को लेकर संदिग्ध हिरासत में, सर्चिंग टीम जाँच में जुटी

हर्षवर्धन उपाध्याय

Rai Singh Sendhav

करनावद। ‌ वन परिक्षेत्र बागली कि सब रेंज करनावद उत्तर बीट करनावद के कक्ष क्रमांक पी 844 से आधा किलोमीटर दूर शनिवार को मादा तेंदुए के शव मिलने के बाद रविवार को दिन भर संदिग्ध ‌ से पूछताछ जारी रही ।

वन परिक्षेत्र अधिकारी कुलदीप सिंह ठाकुर ,एच के पटेल, दिनेश निगम की अलग अलग तीन टीम ने जंगल के विभिन्न क्षेत्रों में जांच की। सर्चिंग के दौरान वन विभाग की टीम घटना के आसपास के क्षेत्र से तेंदुए के निकले बाल मिले । इस आधार पर समीप के एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया व पूछताछ जारी है । दिनभर तीनों टीमों के साथ उज्जैन रेस्क्यू टीम भी जांच में साथ रही है। लेकिन तेदुंए की कमर बंधे कलज वायर को लेकर कोई ठोस जानकारी नही मिल सकी।

वर्जन-

हमारी टीम लगी हुई है खसरा रिपोर्ट तैयार की जा रही है हमने तीनों टीमों का डाटा कलेक्ट करने के लिए बागली बुलाया है पूछताछ के संदेह के आधार पर कुछ लिंक बनी है जांच जारी है ।

आरआर परमार
एस डी ओ,बागली

संपादक

+ posts

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks