मंत्री वर्मा के स्वास्थ्य खराब हो जाने से उनके प्रतिनिधियों ने बांटे प्रमाण पत्र

Amaltas

भौरासा, (संतोष गोस्वामी)। नगर में स्थित सेवा सहकारी संस्था में जय किसान फसल ऋण माफी योजना में 2839 किसानों को प्रमाण पत्र शाखा भौरासा की संस्था भौरासा पोलाय जागीर, बोलासा व सवरसी द्वारा नगर भोरासा में शिविर लगाकर वितरित किए। शेष रहे 1388 कृषकों के प्रमाण पत्र भी एक-दो दिन में फाइनल सूची होने पर वितरित किए जाएंगे। उक्त कार्यक्रम जिसके मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पीडब्ल्यूडी पर्यावरण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के द्वारा किसानों को फसल ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र बांटना थे लेकिन कल सीहोर के एक कार्यक्रम में मंत्री वर्मा की तबीयत खराब हो जाने के कारण आज वह भोरासा नहीं आ सके। उन्होंने नगर के ही प्रतिनिधियों को यहां प्रमाण पत्र बांटने के लिए पहुंचाया। जिसमें संस्था के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह ठाकुर संस्था उपाध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, उपाध्यक्ष जीवन सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश यादव कार्यक्रम के अतिथि थे। इन लोगों के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व सेवा सहकारिता अध्यक्ष संतोष भगत सवरसी, राजेंद्र कुमार जायसवाल, कुमेर सिंह पांड़ी, सुभाष यादव, संतोष गोस्वामी, मनोज जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष मनोज शुक्ला मौजूद थे। उक्त कार्यक्रम में कृषि विभाग सहकारी संस्था विभाग राजस्व विभाग बैंकों एवं संस्था के समस्त कर्मचारी गण व कर्ज़माफी सत्यापन के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks