महिला की गला रेतकर की हत्या

हत्या का कारण अज्ञात, पुलिस कर रही मामले की जांच…

कन्नौद। कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बाडा में आज तड़के एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है। हत्या के कारणों का खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

Rai Singh Sendhav

घटना आज सुबह की है जब सतवास रोड पर ग्राम अंबाड़ा में रहने वाली साइना बी पति आशिक ठेकेदार (30 ) वर्ष अपने घर पर सो रही थी तभी अज्ञात हमलावरों ने महिला की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह जैसे ही लोगों को जानकारी लगी घर के सामने भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक

+ posts

1 thought on “महिला की गला रेतकर की हत्या”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks