संघ प्रमुख भागवत पहुँचे शिवपुरी जैन तीर्थ,रत्नसुन्दर सूरीश्वर महाराज से लिया आशीर्वाद

Amaltas

बागली, (सोमेश उपाध्याय)। संघ प्रमुख मोहनराव भागवत बागली के निकट शिवपुरी जैन तीर्थ पहुँचे, एव यहां विराजित पद्मश्री रत्नसुन्दरसूरीश्वर जी महाराज व तीर्थ संस्थापक अनुयोगाचार्य श्री वीररत्नविजयजी महाराज साहब से आशीर्वाद लिया।

पद्मभूषण आचार्य श्री रत्नसुंदर सूरीजी महाराज 50 साधु साध्वी समुदाय के साथ यहां विराजित है।यहां प्रवचन -मंडप का उद्घाटन भी किया गया।

वही विजय मुहूर्त में श्री मणिभद्र बाबा का पूजन- हवन तथा स्वामी वात्सल्य किया गया। ।गुजरात के संगीतकार कश्यप द्वारा प्रभु भक्ति का भी आयोजन किया गया।समस्त आयोजन जैन समाज द्वारा किया जा रहा है!

सुरक्षा ऐसी की परिंदा भी पर न मार सके

– श्री भागवत को जेड प्लस की सुरक्षा मिली है। जैसे ही वे शिवपुरी जैन तीर्थ पहुंचे तो सुरक्षा जवानों ने सड़क को घेर लिया। इसके अलावा पुलिस के करीब 300 जवानों को उनकी सुरक्षा में तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था इतनी तगड़ी थी कि परिंदा भी पर न मार सके।

संपादक

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks