बालगढ़ रोड पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 60 पेटी से अधिक देशी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Amaltas

देवास । देवास में बालगढ़ रोड स्थित कबीट कॉलोनी चौराहे पर आर्बिट टॉकीज के सामने सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कार से 60 पेटी से अधिक देशी शराब जब्त की है। मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने बालगढ़ रोड पर कबीट कॉलोनी चौराहे के पास आर्बिट टॉकीज के सामने घेराबंदी कर कार को रोका। तलाशी लेने पर कार में से 60 पेटी से अधिक देशी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शराब कहां से लाई गई थी और कहां लेकर जाई जा रही थी, इसको लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Madhur

#Dewas #DewasPolice #IllegalLiquor #TimesMP #BreakingNews

Amaltas

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks