दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी में देवास का कनेक्शन, युवक की हैक ईमेल आईडी से भेजा गया था मेल

अमेरिका के संदिग्ध IP एड्रेस और VPN का मिला सुराग, मार्च-अप्रैल में ही हैक हो गया था देवास निवासी युवक का ईमेल अकाउंट

Amaltas

इंदौर। पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले लाइव कॉन्सर्ट को बम धमाके से निशाना बनाने की धमकी के मामले में देवास कनेक्शन सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि धमकी भरे ईमेल में से एक देवास निवासी युवक की हैक की गई ईमेल आईडी से भेजा गया था। हालांकि, युवक का ईमेल अकाउंट कई महीने पहले ही हैक हो चुका था और धमकी भरा मेल किसने भेजा, इसकी जांच जारी है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया के मुताबिक, इंदौर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे संदेश मिले थे। इनमें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं और साइबर टीम ने ईमेल की तकनीकी जांच शुरू की।

जांच में सामने आया कि एक धमकी भरा ईमेल देवास निवासी निखिल गुप्ता की आईडी से भेजा गया था। निखिल एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, उनका ईमेल अकाउंट इसी साल मार्च-अप्रैल में हैक हो गया था। वह लंबे समय से अकाउंट रिकवर करने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उनके बयान भी दर्ज किए हैं।

Madhur

अमेरिका के IP एड्रेस से भेजा गया मेल?

Amaltas

साइबर जांच में ईमेल के लॉगिन रिकॉर्ड खंगालने पर अमेरिका का एक संदिग्ध IP एड्रेस सामने आया है। इसका इस्तेमाल VPN के जरिए किए जाने की जानकारी मिली है। इससे वास्तविक लोकेशन और ईमेल भेजने वाले की पहचान छिपाने की आशंका है। फिलहाल साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि हैक किए गए अकाउंट का इस्तेमाल किसने किया और धमकी के पीछे कौन व्यक्ति या नेटवर्क सक्रिय है।

पुलिस की शुरुआती जांच में धमकियां फर्जी और भ्रामक पाई गई हैं, लेकिन अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भेजे जाने के कारण मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अब जांच का मुख्य सवाल यही है कि देवास के युवक की हैक ईमेल आईडी का इस्तेमाल कर धमकी देने वाला आखिर कौन है और इसके पीछे कोई संगठित साइबर नेटवर्क तो सक्रिय नहीं है।

संपादक

+ posts

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks