
देवास। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में आबकारी विभाग में उत्कृष्ट कार्य एवं जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के लिए आबकारी अधिकारी प्रेम यादव को सम्मानित किया गया। समारोह में मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रेम यादव द्वारा विभागीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्य, प्रभावी कार्रवाई और विभागीय जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उन्हें इस सम्मान के लिए चयनित किया गया।
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान मिलने के बाद आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रेम यादव को बधाई दी। विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि यह सम्मान न केवल प्रेम यादव के कार्यों की सराहना है, बल्कि पूरे आबकारी विभाग के लिए भी गौरव का विषय है।
