कुर्की की सख्ती, मौके पर जमा हुआ बकाया

Amaltas

निगम की कार्रवाई से 40 हजार वसूले, 18 व्यवसायियों पर भी जुर्माना

देवास। नगर निगम द्वारा संपत्तिकर व जलकर बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर निगम टीम ने वार्ड 39 सरदार पटेल मार्ग स्थित दो भवनों पर कुर्की की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान गुलाम हुसैन जुम्मन खॉ व महेश हजारीलाल चौधरी ने 20-20 हजार रुपए मौके पर जमा किए।

निगम ने स्पष्ट किया है कि बकाया न चुकाने वालों की दुकानों व भवनों पर तालाबंदी की जाएगी। जलकर बकाया होने पर नल कनेक्शन विच्छेद कर अर्थदंड भी वसूला जाएगा।

18 व्यवसायियों पर कार्रवाई

वसूली अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना ट्रेड लाइसेंस व्यवसाय करने वाले 18 व्यवसायियों के मौके पर लाइसेंस बनाकर 45 हजार रुपए की वसूली की।

कार्रवाई में राजस्व अधिकारी अनूभुती श्रीवास्तव सहित निगम अमला मौजूद रहा।

संपादक

Latest Posts

Enable Notifications OK No thanks