
शिमला 31 मई। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिमला में हिस्सा लिया। इस दौरान वह एक रोड शो में भी शामिल हुए।
इसी अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने एक लड़की के हाथों में अपनी माँ (हीरा बेन) की पेंटिंग देखी, उसे वह प्रधानमंत्री को देना चाहती थी। पेंटिंग को देख कर प्रधानमंत्री ने उसे स्वीकार करने के लिए गाड़ी रुकवाई। पीएम नरेंद्र मोदी ने लड़की से मुलाकात की और उसकी बनाई पेंटिंग को भेंट के तौर पर स्वीकार किया।
इस दौरान उन्होंने लड़की से बात भी की और पूछा कि क्या यह पेंटिंग्स तुम खुद बनाती हो। इस पर लड़की ने कहा कि हां मैंने ही बनाई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस पर पूछा कि इसे बनाने में कितना वक्त लगा, इस पर उसने कहा कि एक ही दिन में यह बना दी है।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने लड़की का नाम भी पूछा और कहा कि आप कहां रहती हो। इस पर लड़की ने बताया कि मैं शिमला में ही रहती हूं। प्रधानमंत्री ने भारी भीड़ के बीच मौजूद लड़की के सिर पर हाथ रखा और उस पेंटिंग को लेकर आगे बढ़ गए।
दरअसल यह पेंटिंग उनकी मां हीराबेन मोदी की थी, जिसे देखकर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी कार रुकवाई। इसके बाद वह पैदल ही पेंटिंग हाथ में लिए लड़की के पास पहुंचे और उससे कुछ देर बातचीत के बाद पेंटिंग को भेंट के तौर पर स्वीकार किया। यही नहीं इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने लड़की के सिर पर हाथ रख उसे आशीर्वाद भी दिया।
पीएम किसान स्कीम के लिए जारी किए 21,000 करोड़ रुपये
गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को अपने नेतृत्व वाली केेंद्र सरकार के 8 साल पूरे होने के मौके पर शिमला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कई सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की और फिर एक रोड शो भी निकाला। पीएम मोदी ने इस शिमला से ही किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये जारी किए।
महिला से बोले पीएम मोदी- आपसे चुनाव लड़ने को कहता
लाभार्थियों से बातचीत के दौरान पीएम ने कर्नाटक के कलबुर्गी की एक महिला संतोषी से कहा कि वह जिस तरह से अपने विचार व्यक्त करती हैं, उससे वह प्रभावित हैं और अगर वह भाजपा की कार्यकर्ता होतीं तो वह उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहते। लद्दाख के एक पूर्व सैनिक ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें जल जीवन मिशन और पीएम आवास योजना (ग्रामीण) फायदा हुआ है और योजना का लाभ उठाने में उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
प्रधानमंत्री ने अपनी माँ की फोटो स्वीकार करते हुए

Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.