महापौर चुनाव को लेकर देवास में दावेदारी का दौर

देवास। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर अब आरक्षण प्रक्रिया भी पूरी हो गई। महापौर पद के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ववत ही रखी जाने से स्थिति साफ होती नजर आ रही है। देवास नगर निगम के लिए इस बार अनारक्षित महिला महापौर पद की प्रत्याशी होंगी। आज आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होते ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों से दावेदारों की लंबी फेहरिस्त सामने आई है।
भाजपा और कांग्रेस से महापौर पद के दावेदारों का नाम चलाने में उनके समर्थकों में होड़ मच गई है, वही शहर के राजनीतिक गलियारों में महापौर पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से महापौर पद के दावेदारों में पूजा रवि जैन, पूर्णिमा राजीव खंडेलवाल, रंजीता राजेश यादव, श्रीमती रीता विमल शर्मा, श्रीमती विनीता व्यास, श्रीमती मनोरमा अशोक सोलंकी, ममता शर्मा सहित कई नाम सुर्खी में बने हुए हैं वही राजनीति के जानकारों के मुताबिक भाजपा की ओर से पूजा रवि जैन प्रबल दावेदार हो सकती हैं। पूजा जैन पैलेस की पसंद हो सकती हैं, क्योंकि देवास विधायक गायत्री राजे पवार के प्रतिनिधि रवि जैन की पत्नी है पूजा। रवि जैन राजनीति के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय होकर संस्था सिद्धिविनायक के कर्ता-धर्ता हैं। देवास में गणेशोत्सव पर लाल गेट के राजा का उत्सव अपने आप में अनूठा है। इस दौरान हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण पर्व संस्था सिद्धिविनायक की महिला विंग द्वारा बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। जिसमें पूजा जैन की सक्रिय सहभागिता होती है। इसके अलावा संस्था सिद्धिविनायक द्वारा खेड़ापति हनुमान मंदिर के सामने देवभोग अन्न क्षेत्र पिछले तीन साल से चलाया जा रहा है। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के चलते पूजा रवि जैन पैलेस की पसंद मानी जा रही हैं। हालांकि पैलेस की पसंद में श्रीमती रीता शर्मा, श्रीमति विनीता व्यास, अर्चना धर्मेंद्रसिंह बैस के नाम भी शामिल है। वही पूर्णिमा राजीव खंडेलवाल और रंजीता राजेश यादव प्रदेश संगठन की पसंद हो सकते है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा है कि इस बार महापौर का पद अनारक्षित महिला होने से ज्यादा संभावना पूजा रवि जैन की बताई जा रही है।
बात कांग्रेस की करें तो यहां भी दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है। रेखा वर्मा, ज्योति प्रदीप चौधरी, कविता मनोज राजानी, मीनाक्षी देवी सिसोदिया, विनोदिनी रमेश व्यास का नाम प्रमुख रूप से सुर्खियों में है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि रेखा वर्मा कांग्रेस से महापौर पद की प्रबल दावेदार हो सकती हैं। हालांकि वे पिछड़ा वर्ग से आती है और वर्ष 2010 से 2015 तक देवास की महापौर रह चुकी हैं। रेखा वर्मा कांग्रेस की ऐसी नेत्री हैं, जिन्हें प्रदेश में कांग्रेस के लगभग सभी बड़े नेता जानते पहचानते हैं। किंतु कविता मनोज राजानी का नाम पहले पायदान पर माना जा रहा है। मनोज राजानी शहर कांग्रेस अध्यक्ष होकर सज्जन वर्मा और कमलनाथ के अत्यंत करीबी हैं ऐसी स्थिति में कविता मनोज राजानी कांग्रेस से महापौर की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वही टिकट वितरण में अगर दिग्विजय सिंह की चलती है तो ज्योति प्रदीप चौधरी भी महापौर का चुनाव लड़ सकती हैं।
कुल मिलाकर कयास लगाए जा रहे हैं की आगामी नगर निगम के चुनाव में महापौर पद के लिए पूजा रवि जैन और कविता मनोज राजानी के बीच सीधा मुकाबला हो सकता है।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.