Dewas news: मण्डल आयोग की बरसी पर सर्व समाज विकास मंच ने काला दिवस मना कर सौंपा ज्ञापन

देवास। सर्व समाज विकास मंच ने मंडल आयोग की बरसी पर राष्ट्रीय आरक्षण विरोधी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर काला दिवस मनाते हुए रविवार को राष्ट्रपति के नाम मंच संयोजक ईश्वर सिंह राजपूत एवं अध्यक्ष राम लखन शर्मा के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि आरक्षण व्यवस्था देश के लिए एवं योग्यता के लिए घातक सिद्ध हो रही है। आज ही के दिन 8 अगस्त को मण्डल आयोग की सिफारिश लागू की गई थी, जिसके कारण हमारे देश की लाखों प्रतिभाएं देश से पलायन कर गई एवं देश में धीरे-धीरे अयोग्यता का शासन स्थापित होता जा रहा है। जिसके कारण देश आर्थिक रूप से एवं प्रतिभा विहीन होता जा रहा है। संगठन की मांग है कि देश में जाति की बजाय योग्यता का सम्मान हो। प्रतिभा चाहे किसी भी जाति या धर्म की हो उसका सम्मान होना चाहिए। जातिगत के कारण देश में आपसी भेदभाव एवं मनमुटाव बढ़ रहा है आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है। यह समाप्त होना चाहिए, ताकि देश पुन: विश्व गुरु बन सके। हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आरक्षण लागू किया गया जो कि अभी तक वह क्षेत्र आरक्षण विहीन था। हमारे देश में जब स्वास्थ्य योग्यता की बचाएं जाति आधारित होगा तो देश स्वस्थ कैसे रह सकता है। 

Rai Singh Sendhav

सर्व समाज विकास मंच ने मांग की है कि शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में आरक्षण व्यवस्था समाप्त की जाए एवं योग्यता का सम्मान किया जाये। आरक्षण के कारण देश की प्रतिभाओं का पलायन हो रहा है। चीन, अमेरिका, जापान जैसे देश हमारी प्रतिभाओं का दोहन कर रहे है। हमारे यहा अयोग्य लोगों की भीड़ एकत्रित हो रही है जो देश पर सिर्फ बोझ है। ज्ञापन के दौरान क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जैनेन्द्र सिंह पवार, क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह सिसोदिया, बीएन सिंह, सूर्यदेव सिंह, गजेन्द्र सिंह तोमर, दिनेश सिंह बैस, जगपाल सिंह सिकरवार, राजकुमार ठाकुर, प्रेम सिंह परदेशी, मंगलेश पंड्या, रमेश सिंह सेंगर, भगवान सिंह राजपूत, यशपाल सिंह चौहान, भूपेन्द्र सिंह, प्रवीण सिंह चौहान, आनंद सिंह ठाकुर, कृपाल सिंह ठाकुर, विनोद सिंह, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, शशिकांत मिश्रा, राजकुमार सिंह ठाकुर, लाखन सिंह राजपूत, हेमंत सिंह राजपूत, थान सिंह चंदेल, रवि सिंह राजपूत सहित सर्व समाज एवं क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी उपस्थित थे। अंत में आभार बीएन सिंह ने माना। 

संपादक

+ posts

5 thoughts on “Dewas news: मण्डल आयोग की बरसी पर सर्व समाज विकास मंच ने काला दिवस मना कर सौंपा ज्ञापन”

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks