देवास में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ दौड़े घोड़े…
युवक कांग्रेस का अनूठा विरोध प्रदर्शन..
घोड़े पर बैठकर निकले शहर की सड़को पर कांग्रेसी…
घोड़े लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट दिया ज्ञापन…

देवास में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता घोड़े लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में जा घुसे। यूथ कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसी डीजल पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध कर रहे थे। डीजल पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के खिलाफ यूथ कांग्रेस का यह अनूठा प्रदर्शन था। बाइक और कार से घूमने वाले नेता आज शहर की सड़कों पर घोड़े से निकले और कलेक्ट्रेट पहुंच कर ज्ञापन सौंपा। यूथ कांग्रेस के नेता कलेक्टोरेट परिसर में घोड़े लेकर पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसी नेताओं का कहना था कि मोदी सरकार वापस उस दौर में जा रही है जहां बैलगाड़ी और घोड़ों की सवारी की जाती थी।
वीडियो यहां देखें
दरअसल देवास में यूथ कांग्रेस महंगाई के खिलाफ कई अनूठे प्रदर्शन कर चुकी है। इसी श्रंखला में आज युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता भोपाल चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां से रैली के रूप में एबी रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने साथ रैली में दो घोड़े लेकर चल रहे थे। कांग्रेस नेता घोड़े पर भी सवार हुए और डीजल पेट्रोल मूल्यवृद्धि का विरोध जताया। यूथ कांग्रेस के इस आंदोलन मैं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय सिंह ठाकुर और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी भी विशेष रूप से शामिल रहे।
यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर नारेबाजी की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर बरसे। कलेक्ट्रेट परिसर में घोड़े लेकर घुसने के मामले में उनका कहना था कि प्रशासन जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करता है आज तक कभी घोड़ों को अंदर लाने पर प्रतिबंध जैसी बात कभी सामने नहीं आई। उन्होंने कहा वह नहीं समझते की इसमें कोई गलत बात है। 70 साल पहले जब लोग घोड़े और बैल गाड़ियों से सवारी करते थे यह सरकार महंगाई बढ़ाकर वह दिन वापस ला रही है।

Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.